सीहोर। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष मुकेश बंसल गुरूवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष पद कीराय शुमारी के बाद जिला बार एसोशिएशन के पुस्तकालय अध्यक्ष श्रवण वास्तवार के न्यायालय परिसर स्थित एडवोकेट चेम्बर पहुंचे, उनके साथ प्रदेश सचिव विनय मालवीय,जगदीश रोहर भी शामिल थे।
चेम्बर में मौजेद कांग्रेस नेता कुतुबउद्दीन शेख,संतोषसिंह अधिवक्ता विजय सक्सेना कैलाश भारती,नीरज सक्सेना, अनुज श्रीवास्तव संजय पटेल, शंकर खरे मनीष राठौर ने अतिथियों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।संचालन संतोषसिंह ने किया एवं आभार श्रवण वास्तवार ने माना।

0 Comments