इस अवसर पर सीहोर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नगर पालिका के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले की 2,40,253 बहनों के खातों में 35 करोड़ 39 लाख 68 हजार 300 रूपये की राशि अंतरित की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं लाड़ली बहनें उपस्थित थीं।

0 Comments