कांग्रेस नेता जसबीर सिंह खनूजा के परिवार के शादी समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वर-वधु को दिया आशीर्वाद


सीहोर। आज स्थानीय कांग्रेस नेता जसबीर सिंह खनूजा प्रदेश महामंत्री कांग्रेस सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ पूर्व परिवहन कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के भतीजे की शादी समारोह में स्थानीय क्रिसेंट ग्रीन गार्डन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। इस अवसर पर उनके द्वारा वर-वधु को आशीर्वाद दिया एवं पुरे परिवार के सदस्यों को बधाई दी एवं वर-वधु को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया। साथ ही परिवार के सदस्यों के साथ स्वल्पाहार किया। इस अवसर पर परिवार सहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन राठौर, परिवार के सदस्य महेन्द्र सिंह खनूजा, पपिन्दर सिंह खनूजा, जसपाल सिंह खनूजा, पूनित खनूजा, राजेन्द्र वर्मा, जयंत शाह, हरीश राठौर, सहित वधु परिवार के सदस्यगण इस शादी समारोह में उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments