सीहोर टैक्स लॉ बार की नई कार्यकारिणी की घोषणा सुमित झंवर सचिव , महेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष बने



सीहोर टैक्स लॉ बार के नव नियुक्त अध्यक्ष अभिषेक सुराणा ने संस्था की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। संस्था के संरक्षक के रूप में वरिष्ठ कर सलाहकार श्री निर्मल रांका एवं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए सुशील मंत्री को मनोनीत किया गया है।


घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सीए महेंद्र ठाकुर, सचिव पद पर सीए सुमित झंवर, कोषाध्यक्ष के रूप में श्री अंकुश जैन तथा संयुक्त सचिव के पद पर श्री मयंक तिवारी को मनोनीत किया गया है।

इसके अतिरिक्त श्री अजय सक्सेना, श्री श्याम सुंदर मंत्री, सीए अजाप पंवार, श्री अरविंद जैन एवं श्री आयुष जैन को कार्यकारिणी सदस्य (एग्जीक्यूटिव मेंबर) नियुक्त किया गया है।


नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण मोहता, महेश वर्मा, सीए शरद राजोरिया, शैलेंद्र जैन, योगेश मेहता , दिलीप जैन, सुमित जैन, चंद्रप्रकाश बर्मन , अंकित जैन , सीए विवेक प्रजापति, सीए श्रेयांस बनवट, सीए संकल्प अग्रवाल, पीयूष चौरसिया, सहित अन्य सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी एकजुट होकर कार्य करते हुए टैक्स लॉ बार, सीहोर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।


Post a Comment

0 Comments