सीहोर। मथुरागढ़ सेमरा दांगी की भूमि विश्व विख्यात परम पूजनीय जगतगुरु महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, संत महंत महात्माओं विशिष्ट गुरुजनों कथा वाचको और हजारों पुनीत पावन आत्माओं के चरणरज से पवित्र देवतुलय भूमि हो गई। देशभर के विभिन्न राज्यों शहर और नगरों से आमंत्रित किए गए 251 से अधिक संत महंत महात्माओं महाबलेश्वर पीठाधीश्वरो का शुभ आशीर्वाद हजारों श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। विश्वगुरु भारत महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित महा आयोजन में आस्था ऊर्जा राष्ट्र संकल्प का विराट महा विशाल हिन्दू संत समागम देखने को मिला। ऐतिहासिक विशाल कार्यक्रम में सामूहिक रूप से हजारों युवा रामभक्त पुरुषों महिलाओं युवक युवतियों और बच्चों ने 1 लाख 25 हजार हनुमान चालीसा का पाठ कर नया कीत्रिमान स्थापित कर दिया। जगतगुरू महामंडलेश्वर संत महंत महात्माओं का मंच पर विश्व गुरु भारत महा अभियान के संस्थापक अनिल ठाकुर के नेतृत्व में परिजनों और आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने श्रद्धालुओं की ओर से शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर फूल मालाए पहना कर स्वागत कर आत्मीयता के साथ सम्मान किया।
पंडित प्रदीप मिश्रा,महंत स्वामी अनिलनंद महाराज,जगतगुरु आचार्य विजय देवाचार्य भैया महाराज,जगतगुरु आचार्य रामगोपालाचार्य महाराज,परम पूज्य पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर धर्म देव महाराज,चतुर्भुज राम मंदिर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर नरसिंह दास महाराज,विदर्भ पीठ जगतगुरु रामानंदाचायज़् राम राजेश्वराचार्य,पूज्य जगतगुरू महामंडलेश्वर अजय पुरोहित, महामंडलेश्वर राधे राधे बाबा और पूज्य महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज सहित अन्य संत महंत महात्माओं ने संबोधित करते हुए सनातन धमज़् की एकता अखंडता, धर्म निष्ठा कतज़्व्य परायणता, हिन्दू सामाजिक सौहार्द और देश की वर्तमान स्थिति विधर्मियों का आतंक सहित अन्य विषयों को लेकर सचेत सतकज़् करते हुए देश को विश्व गुरु आर्थिक शक्ति बनने पर बल दिया।
तत्पश्चात विश्व गुरु भारत महा अभियान के संस्थापक अनिल ठाकुर ने कार्यक्रम में पधारे सभी साधु-संतों महात्माओं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां विशाल आयोजन आध्यात्मिक और सामाजिक स्वरूप को और भी अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि महाअभियान के अंतगज़्त 1 करोड़ 25 लाख विश्वस्तरीय श्रीहनुमान चालीसा महापाठ का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में आगामी कायज़्क्रम शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील में होगा इसके बाद तीसरा चरण श्री राम लाल की पवित्र पावन धरती अयोध्या नगरी में संपन्न होगा। अयोध्या के सरयू तट पर हनुमान चालीसा के साथ दीपदान यज्ञ होगा। उन्होंने सभी युवाओं को धमज़् ध्वज के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजक अरविंद ठाकुर एवं दांगी युवक संघ प्रदेश अध्यक्ष जेडी ठाकुर के नेतृत्व में कायज़्कताओज़्ं के द्वारा श्रद्धालुओं को रामचरितमानस हनुमान चालीसा की पुस्तक का वितरण कराया गया। सामूहिक भोजन प्रसादी के उपरांत कायज़्क्रम का विधिवत मंगलमय समापन किया गया।
कायज़्क्रम में सेमरा दांगी सहित क्षेत्र के सभी ग्रामीण अंचलो के साथ सीहोर भोपाल राजगढ़ रायसेन शाजापुर देवास विदिशा नरसिंहपुर छिंदवाड़ा दतिया खरगोन धार पन्ना छतरपुर सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ राज्य के संत महात्मा और गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहे।


0 Comments