संकुल केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोराहा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला इमलियाहसन में पदस्थ श्री विजयसिंह कसौटियों जी सहायक शिक्षक को आज शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर शाला परिवार ने उनको दी भावभीनी विदाई।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य महोदय डॉ विक्रम देव जी संकुल बाबू डी.के.मिश्रा जी,राकेश शर्मा जी, पुरन सर दोनों जनशिक्षक चेतन शर्मा,नितेश जायसवाल और सुभाष बैरागी शाला शिक्षिका श्रीमति स्वाती विश्वकर्मा मेडम,पंकज जी विश्वकर्मा एवं पवन विश्वकर्मा और अर्जुन, मनोहर,दीपक सहित समस्त कसौटियों परिवार और शाला परिवार के प्यारे प्यारे बच्चे उपस्थित थे। कसौटियों सर का सभी ने तिलक लगाकर,मिठाई खिलाकर हार माला से स्वागत किया। शाला परिवार की ओर सर को शाला श्री फल,स्मृति चिन्ह भेंट किया। ओर सर के परिवार जनो उनकी पत्नी, तीनों बेटे,तीनों बहु,बहनों का भी स्वागत किया।
कसौटियों जी ने 34 वर्ष एक ही शाला में कर्मठता ,लगनशीलता ईमानदारी से अपनी सेवा दी। सर के सेवा निवृत्त होने पर सभी बहुत भावुक हो गए।
अंत में शाला शिक्षिका श्री मति स्वाती विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

0 Comments