सीहोर, 01 जनवरी, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार सीहोर जिले को टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर पहल की जा रही है। जिले में क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं तथा टीबी मरीजों तक सीधे उनके घर पहुंचकर पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल के अंतर्गत टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें पोषणयुक्त खाद्य सामग्री शामिल है, ताकि मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो और वे उपचार के दौरान शारीरिक रूप से सशक्त रह सकें।
प्रशासन का यह प्रयास न केवल उपचार तक सीमित है, बल्कि मरीजों की सामाजिक और मानसिक मजबूती को भी ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिससे वे नियमित रूप से दवा लें और इलाज पूरा करें। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी टीबी मरीज पोषण और देखभाल से वंचित न रहे तथा समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान करना सीहोर जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता, विभागीय समन्वय और मानवीय संवेदनशीलता की सशक्त पहल है।
.jpeg)
0 Comments