सिहोर में, व्यवसायिक शिक्षक अमित जैन और दुष्यंत छोकर के माध्यम से पांच दिवसीय करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।
स्कूल के छात्र छात्राओं , पूर्व छात्रों की उपस्थिति में विशेषज्ञ और अधिकारी गणों ने 27 जनवरी से 31 जनवरी तक करियर काउंसलिंग के अंतर्गत विद्यार्थियों को डिजिटल प्रशिक्षण, विषय अनुरूप प्रशिक्षण, रुचि अनुरूप प्रशिक्षण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, विभाग अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
संस्था प्राचार्य सुनीता जैन ने उक्त प्रशिक्षण को छात्रों की पहली आवश्यकता माना है।
उन्होंने बताया कि छात्रों को करियर काउंसलिंग का मार्गदर्शन देना, और छात्रों को अपना रुचि पूर्ण करियर चुनना ही, इस करियर काउंसलिंग का उद्देश्य है।

0 Comments