सीहोर। पर्यावरण सरंक्षण के लिए सक्रिय विधायक सुदेश राय ने शनिवार को कार्यालय पहुंचे सरपंचों को पंचायत क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया। विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान को हमें सर्थक करना है। नौनीखेड़ी गोसाई ग्राम पंचायत के सरपंच प्रदीप दांगी को विधायक सुदेश राय ने फूलदार फालदार छायादार नीम, पीपल, जामुन, आम, अमरूद, पौधों को भेंट किया। इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष एलम सिंह दांगी,सुदीप प्रजापति, सुनील राय आदि उपस्थित रहे।

0 Comments