सीहोर, 31 जनवरी 2026 प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्र आर्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने सीहोर जिला जेल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जेल में विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सजायाफ्ता बंदियों के अभिलेखों का अवलोकन किया और इस संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बंदियों की सजा अवधि की भी समीक्षा की और यह सुनिश्चित किया कि सजा पूर्ण होने के बाद कोई भी बंदी जेल में बंद न रहे। उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना और यथोचित निराकरण भी किया। इसके साथ ही उन्होंने जेल की पाकशाला, डिस्पेंसरी, महिला एवं अन्य बैरकों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जीशान खान, जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
0 Comments