ऑटो चालक के परिवार पर घर में घुस ऑटो चालक के परिवार पर घर में घुस कर किया जानलेवा हमला पुलिस ने मामला दर्ज किया गांव से सभी आरोपी फरार



सीहेार। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम थुनाकलां में दलित परिवार पर घर में घुस कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल परिजन ईलाज के लिए भोपाल स्थित अस्पताल में भर्ती है। कोतवाली थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है लेकिन आरोपियों को अबतक पुलिस ने गिरफतार नहीं किया है। जिसको लेकर पीडि़त परिवार में कड़ा आक्रोश बना हुआ है। फरियादियों ने आरोपियों को गिरफतार कराने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।


थुनाकलां में रहने वाला वाटर सप्लायर अशोक कुमार मालवीय 23 जनवरी को लोडिंग वाहन तुमडा लेकर गया था वापस लौटते समय कलारी के पास थुनाकलां में गाड़ी खराब हो गई थी जहां किसी बात को लेकर गाँव के अशोक मेवाडा ने झुमाझटकी कर मारपीट कर दी। मारपीट कर रहे अशोक मेवाडा को समझाकर मुश्किल बचाकर अशोक को उनका बेटा निखिल मालवीय घर ले गया था। उसी रात 9.30 बजे के दरमियान अशोक मेवाडा, सतरंग मेवाडा, दुर्गेश भाटी व राकेश मेवाडा घर पहुंचे और जाति सूचक शब्दो से अपमानित करते हुए लकड़ी के डंडे से मारपीट शुरू कर दी। हमले में अशोक की बाँयी आँख के ऊपर लगी पत्नि ममता मालवीय को भी डंडे से मारा गया हमले में पुत्र निखिल मालवीय पुत्री पलक भी बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद वीरेन्द्र मालवीय ने 112 पर फोन लगाया और घायल को जिला अस्पताल सीहोर में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने गंभीर अवस्था में अशोक कुमार और ममता बाई को भोपाल रेफर किया 

Post a Comment

0 Comments