सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानसार सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अहमदपुर ब्लाक के ग्राम अहमदपुर में बैठक आयोजित हुई, जिसमें अहमदपुर व सातनबाड़ी का गठन किया गया। उक्त अभियान के तहत मनरेगा बचाव अभियान कार्यक्रम में सहभागिता कर संगठन को गांव की धरातल पर सशक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव गुजराती ने की एवं विशेष अतिथि के रूप में सीहोर विधानसभा के प्रभारी दिनेश मेघानी एवं अहमदपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुर्जर की उपस्थिति में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधु एवं युवा साथी उपस्थित रहे। इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती, आमजन के जमीनी मुद्दों तथा कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा की गई। आईये हम सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर पंचायत स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाएं।
दिनेश मेघानी ने कहा कि संगठन सजृन अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र सीहोर क्षेत्र में पंचायत स्तर पर जो गठन किया जा रहा है, इससे कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। ब्लॉक कांग्रेस श्यामपुर की समस्त पंचायतों में पंचायत कमेटी गठन कार्यक्रम, मनरेगा बचाओ संग्राम एवं गांव चलो, बूथ चलो अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विवक राठौर, देवेन्द्र चौधरी, कलीम पठान, रामनारायण शर्मा, पवन गुर्जर, राहुल गौर, लोकेश गौर, अफजल पठान, खुमान सिंह गुर्जर, गोविन्द बना, मांगीलाल पटेल, औंकार बना, हिरदेश दंागी, तीरथ सिंह दांगी, महेन्द्र प्रताप, चन्द्र प्रकाश शर्मा, विष्णु सरपंच, जितेन्द्र शर्मा, जगदीश परमार, देवी तँवर, बल्लु बना, सोनू गुर्जर, सैय्यद खाँ, सबुद्दीन, रहीस खाँ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन साथी उपस्थित रहे

0 Comments