जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने झंडा वंदन कर परेड की सलामी ली स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुतियां शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर निकाली गई झांकियां


सीहोर, 26 जनवरी 2026  जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन सीहोर के पुलिस परेड ग्राउंड पर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने खुली सुसज्जित जिप्सी में सवार होकर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के साथ परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के दौरान मुक्त आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया।

 समारोह में कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा लोकतंत्र तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित झांकियां निकाली गई। कार्यक्रम के अंत में परेड, झॉकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

  कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने लोकतंत्र सेनानियों श्री स्वर्गीय श्री दरियाव सिंह, स्वर्गीय श्री लीलाधर मिश्रा, स्वर्गीय श्री अनोखीलाल दांगी के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानी श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल को शासन द्वारा प्रेषित ताम्रपत्र प्रदान कर शाल श्रीफल से सम्मानित किया। इसके साथ ही जो लोकतंत्र सेनानी या उनके परिजन किसी कारणवश कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नहीं हो सके उन्हें संबंधित तहसीलदार एवं अधिकारियों द्वारा घर पहुंचकर सम्मानित किया गया है।

इन्होंने किया परेड दल का प्रतिनिधित्व

   गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर श्री अजय भिड़े तथा द्वितीय परेड कमांडर श्रीमती सुनीता बेतवाल ने परेड का नेतृत्व किया। गणतंत्र दिवस समारोह में सहायक उप निरीक्षक श्री मुन्नलाल मार्कों ने विसबल, उप निरीक्षक श्री अनिल डोडियार ने पुलिस बल पुरूष, उप निरीक्षक कंचन सिंह ने जिला पुलिस बल महिला, श्री पीसी आशोक पाटीदार ने होमगार्ड, मनीष मालवीय ने एनसीसी सीनियर, जयश्री यादव ने एनसीसी गर्ल्स सीनियर, गौरव मीना ने एनसीसी सीनियर, सारजेंट सुजीत वर्मा ने एनसीसी बालक, सारजेंट चाहत मालवीय ने एनसीसी बालिका, काजल ने एनसीसी बालिका, आदर्श मेवाड़ा ने एनसीसी नेवल, दीपक देवारिया एनसीसी नेवल, प्रगति कुशवाह ने गाईड स्काउट, लक्ष्मी ने गाइड स्काउट और वैष्णवी नरवारिया ने शौर्य दल की परेड का नेतृत्व किया।

छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुतियां

  गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें अनेक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सीहोर के दल द्वारा सामुहिक नृत्य, शासकीय सांदीपनी मनुबेन उमावि मंडी सीहोर द्वारा सामूहिक देशभक्ति नृत्य, सरस्वती कत्थक कलां केन्द्र के दल द्वारा सामूहिक नृत्य, शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान सीहोर द्वारा देशभक्ति नृत्य, शासकीय एम.एल.बी कन्या उमावि द्वारा देश भक्ति समूह नृत्य, सेंट ऍस स्कूल सीहोर के दल द्वारा समूह नृत्य, दॉ आक्सफोर्ड हॉयर सेकेण्ड्री स्कूल सीहोर का देश भक्ति समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में भारती विद्या मंदिर भैरूंदा की बालिकाओं के बैंड दल द्वारा बैंड की प्रस्तुती दी गई और सेन्ट ऍस स्कूल सीहोर के दल द्वारा मध्यप्रदेश गान की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।


Post a Comment

0 Comments