सीहोर नगर के पलटन एरिया स्थित गणेश मंदिर मैदान मैदान में आयोजित चार दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया और बाबा श्याम की लीलाओं का भावपूर्ण श्रवण किया। कथा का शुभारंभ बाबा श्याम की आरती के साथ हुआ, जिसके बाद पूरा पंडाल "जय श्री श्याम" के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक सुरेशानंद जी (उज्जैन वाले) ने खाटू श्याम की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बाबा श्याम के शीश के दान और बर्बरीक के शीश के नदी में बहकर खाटू गांव पहुंचने की कथा सुनाई। श्रोता कथा के प्रत्येक प्रसंग पर भाव-विभोर हो गए और बाबा श्याम की कृपा व बलिदान की गाथा सुनकर आनंदित हुए।
कथा में मौजूद श्रद्धालू
भजनों ने बांधा समा
कथा के साथ-साथ बाबा श्याम के मधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। इन भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरे परिसर में भक्ति की लहर दौड़ गई। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी भक्तों ने भजनों का आनंद लिया और अपनी आस्था व्यक्त की।
आयोजक सीहोर सांस्कृतिक मंच सीहोर के सदस्यों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य समाज में भक्ति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, ताकि सभी भक्त शांतिपूर्वक कथा का लाभ ले सकें।
कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कंचन वाटिका में आयोजित इस खाटू श्याम कथा महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंग दिया।
समापन आज
सीहोर में सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित श्री खाटू श्याम कथा का समापन आज रविवार को दोपहर 12:00 से होगा कथा दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी सांस्कृतिक मंच के प्रेमलता राठौर सीमा सक्सेना आशीष गुप्ता दीपक राठौड़ कपिल राजोरिया ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होनेअपील की ह

0 Comments