सीहोर। दिग्विजय सिंह ग्राम सेवा समिति अध्यक्ष एवं सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री कमलेश चाण्डक ने बयान जारी करते हुए कहा कि विगत दिनों इछावर विधानसभा दौरे पर आये सांसद दिग्विज सिंह के आगमन पर रात्रि विश्राम को लेकर डॉ. बलवीर तोमर द्वारा जारी बयान का कटाक्ष्य करते हुए कहा कि डॉ.बलवीर तोमर कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता है, उन्हें जिले के गरीब अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के लोगों के बीच पहुंचना चाहिये और उनके यहाँ रात्रि विश्राम कर पूरी सीहोर विधानसभा में पदयात्रा करना चाहिये। जिससे कि कांग्रेस की रीति नीति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनना चाहिये।

0 Comments