सीहोर। वरिष्ठ समाजसेवी तत्कालीन पार्षद दलित चिंतक नरेन्द्र खंगराले जाटव को पत्रकार कल्याण परिषद का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर नपा परिषद सीहोर के अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर सहित नगर के सममानीय पार्षद साथियों द्वारा जय श्री श्याम का गमच्छा पहनाकर व गुलदस्ता भेट कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर श्री राठौर द्वारा नव नियुक्त अध्यक्ष खंगराले से अपेक्षा की गई कि निडर होकर जनता की आवाज बने तथा सत्यता और निष्पक्षता, नैतिकता का पालन, मानहानी से बचाव, राष्ट्रीय एकता, पत्रकारिता के आचरण के मानक, पत्रकारिता के सुत्रों का प्रकटीकरण, सूचना के अधिकार के तहत जानकारी एकत्रित करें और किसी भी कार्यालय का अधिकारी यदि भ्रष्ट पाया जाता है तो उनके विरूद्ध प्रकाशन करें। नगर पालिका परिषद सदैव पत्रकारों के साथ चट्टान की तहर खड़ी है। इस अवसर पर श्री खंगराले ने श्री राठौर से नगर पालिका से अधिक से अधिक 26 जनवरी, 15 अगस्त व त्योहारों पर पत्रकारों को अधिक से अधिक विज्ञापन उपलब्ध कराने के साथ पत्रकारों की विज्ञान की राशि समय पर प्रदान कराने की मांग की है। जिससे कि नगर पालिका में पत्रकार लोग चक्कर लगाकर अपना समय बर्वाद ना कर सकें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका के उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, वरिष्ठ पार्षद साथी कमलेश राठौर, घनश्याम यादव, आशीष गेहलोत, विवेक राठौर, प्रदीप गौतम, मांगीलाल मालवीय, इरशाद पहलवान व दीपक सोनकर आदि प्रमुख थे।

0 Comments