दिव्यांग बच्चे भी हैं प्रतिभा के धनी स्पर्श मेला में सीएम का जीता दिल/ विधायक राय


सीहोर। राज्य स्तरीय स्पर्श मेला से पुरस्कार जीतकर आए दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि हमारे शहर के दिव्यांग बच्चे भी प्रतिभा के धनी है स्पर्श मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हृदय भी उन्होंने जीत लिया और अपने माता-पिता शहर व वसुंधरा विशेष विद्यालय का भी नाम रोशन कर दिया। दिव्यांग कु.नीतिका मालवीय ने नींबू दौड़ और कशफना मीर ने संगीत मे भाग लिया। दोनों छात्राओं ने राज्य स्तरीय स्पर्श मेला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय “स्पर्श मेला के अंतर्गत भोपाल में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरस्कार प्रदान किया । कार्यक्रम में वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सदस्य महक राय, संजू गौर सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments