सीहोर, 30 जनवरी 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा आष्टा तहसील कार्यालय एवं रेवेन्यू कोर्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता उन्होंने सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े कार्यों की स्थिति के साथ-साथ राजस्व प्रकरणों की भी गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप, पारदर्शी ढंग से तथा समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए अधिकारी गंभीरता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।
राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होंने राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों की स्थिति एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, कब्जा, रास्ता विवाद एवं अन्य राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी राजस्व प्रकरण 06 माह से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने एसडीएम श्री नितिन टाले एवं तहसीलदार श्री राम पगारे को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा आम नागरिकों को राजस्व संबंधी समस्याओं के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आम आदमी तक शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सरलता से पहुंचे यह प्रशासन का कर्तव्य है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री नितिन टाले, तहसीलदार श्री राम पगारे, नायब तहसीलदार श्री मुकेश सांवले, नायब तहसीलदार श्री संदीप गौर, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री प्रेम नारायण श्रीवास्तव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
ICARDA का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च इन दा ड्राई एरियास (ICARDA) में 07 फरवरी को प्रस्तावित किसान सम्मेलन एवं लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, यातायात, बैठक, सुरक्षा एवं अन्य तैयारियों का निरीक्षण कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
.jpeg)
0 Comments