ब्रह्माकुमारी संस्था के तत्वाधान में वृद्धजनों का सम्मान


सीहोर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में शिव शक्ति भवन अवधपुरी में राजयोगिनी पंचशीला दीदी ज्योति दीदी बीके पिंकी दीदी के सानिध्य में आयोजन किया गया जिसमें दीदी जी ने बताया कि आज के जीवन में बड़े बुजुर्गों का क्या महत्व है और हमारे घर में बड़े बुजुर्ग का होना एक ज्योति की तरह है जैसे घर में एक दीपक का जलाना बहुत ही शुभ मानते हैं ऐसे ही हमारे जीवन में बड़े बुजुर्ग का होना उतना ही आवश्यक है उन्होंने बताया कि बड़े बुजुर्ग की शान यही है भारत की सच्ची पहचान है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथियों उमा पालीवाल प्रीति सोनी, अनिल शर्मा आदि शामिल थे। 


Post a Comment

0 Comments