सीहोर। प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर–2026 का विमोचन माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रांतीय शिक्षक संघ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए जिले के समस्त शिक्षकों को नववर्ष 2026 के लिए शुभेच्छाएँ दीं।
माननीय श्री चौहान ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव होते हैं। प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, शिक्षक हितों की रक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने संगठन के प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रांतीय शिक्षक संघ म प्र के कार्यकारी महासचिव श्री सतीश त्यागी , जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना ने प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर द्वारा किए जा रहें कार्यों को माननीय को बताया इस अवसर संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे। सभी ने माननीय केंद्रीय मंत्री महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं शुभकामनाओं से संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त हुई है।
कार्यक्रम के अंत में संगठन द्वारा शिक्षा हित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।इस अवसर पर प्रांतीय शिक्षक संघ जिला सीहोर के कार्यकारी महासचिव सतीश त्यागी, संजय सक्सेना, बलराम पंवार, प्रदीप नागिया, राजेंद्र परमार, दिनेश मेवाड़ा, हेमंत मालवीय, अर्जुन सिंह, बीपी वर्मा, महेश मालवीय, चंदर वर्मा, अजब सिंह राजपूत, राजेश तिवारी, जयसिंह ठाकुर, नरेश मेवाडा, धर्मेन्द्र ठाकुर, मुकेश मालवीय, आशीष शर्मा आदि मौजूद

0 Comments