शहर के चर्च मैदान पर एमपीपीएल फुटबाल प्रतियोगिता में भोपाल ने सीहोर को एक तरफा मुकाबले में 3-0 से हराया प्रतियोगिता में 11 गोल करने वाले शुभम निकम बने बेस्ट प्लेयर


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर रविवार को मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली गई एमपीपीएल फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एक तरफा रहा, इसमें भोपाल की लेक सिटी फुटबाल टीम ने सीहोर बिल्डअप को 3-0 से हराया और 51 हजार रुपए का पुरस्कार और विजेता ट्राफी अपने नाम की। वहीं उपविजेता सीहोर टीम को 31 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की। इसके अलावा करीब डेढ़ लाख रुपए की इनामी राशि खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और संस्कार मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी राधेश्याम विहार कालोनी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया।

पुरस्कार वितरण के दौरान मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अमित रंजन देव, एचएस नकवी, कमलेश अग्रवाल, सीनियर खिलाड़ी आनंद उपाध्याय, दीपक गुरुवानी, अरुण राठौर, मनोज कन्नोजिया, मनोज अहिरवार, मनोज दीक्षित मामा, विपिन पवार, विजेन्द्र परमार, ज्योति गौर आदि शामिल थे।

मैच के 34 वें मिनिट में गोल करने में सफल रही भोपाल

रविवार को दोपहर में खिताबी कांटे के मुकाबले में दोनों ही टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भोपाल लेक सिटी की टीम ने सीहोर के पियुष थापा के गोल करने के प्रयास को असफल करते हुए मैच के 34 वें मिनिट में भोपाल की ओर से अल्तमश ने गोल किया। इसके बाद कुस्तुभ ने 45 वें मिनिट और तीसरा गोल 60 मिनिट पर भोपाल की ओर से सौरभ ने किया। 


Post a Comment

0 Comments