सर्व ब्राह्मण महिला मंडल के तत्वाधान में हल्दी-कुमकुम उत्सव

 


सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर के खजांची लाइन स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण महिला मंडल के तत्वाधान में आस्था और उत्साह के साथ हल्दी-कुमकुम उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष सुश्री नीलम शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति पर हर साल महिलाओं के द्वारा हल्दी-कुमकुम उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस साल भी ब्राह्मण धर्मशाला में उत्सव के साथ आयोजन किया गया और मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। महिलाओं के द्वारा कीर्तन और भजन के पश्चात भोजन प्रसादी वितरण की गई। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान सुहाग सामग्री महिला मंडल की ओर से भेट की गईं एवं आगामी माह मे 1 मार्च को फाग उत्सव मनाना सुनिश्चित किया गया। 


Post a Comment

0 Comments