सीहोर हसनाबाद, हिंदू समाज में एकता, समरसता एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से आगामी 18 जनवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10 बजे एक भव्य एवं दिव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
यह सम्मेलन सकल हिंदू समाज एवं संघ शाखा के संयुक्त तत्वाधान में झागरिया खंड के मोगरा राम मंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन हनुमान मंदिर काला पहाड़ हसनाबाद में किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त कर हिंदू समाज में आपसी समरसता का भाव जागृत करना है। साथ ही आने वाली पीढ़ी में सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना भी सम्मेलन का प्रमुख लक्ष्य है।
समाजिक समरसता का प्रतीक होगा विराट हिन्दू सम्मेलन
सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं द्वारा सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्र प्रथम की भावना पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया जाएगा।
इस भव्य आयोजन में आसपास के लगभग 12 गांवों झागरिया खंड के मोगराराम मंडल के गांव हसनाबाद आमाझीर जहांगीरपुर नयापुरा धबोटी काला पहाड़ कोनाझीर अलाहदाखेड़ी सारंगा खेड़ी धामनखेडा काहिरी से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाएं।

0 Comments