सीहोर । श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन रखा गया है । श्रीमद्भागवत कथा एवं कलश यात्रा का शुभारंभ 28 जनवरी बुधवार को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत नमक चौराहा स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर से कलश यात्रा के रूप में होगी, जो सब्जी मंडी नमक चौराहा से प्रारंभ होकर कथा स्थल श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी जेल ग्राउंड तक निकाली जाएगी। यहीं श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा।
कलश यात्रा में नगर की महिलाओं से लाल एवं पीली साड़ी-वस्त्र पहनकर पधारने का विशेष अनुरोध किया गया है, जिससे यात्रा की शोभा और अधिक बढ़ सके।
इस पावन कथा का वाचन कथा व्यास परम पूज्य गुरुदेव जगद्गुरु यशोदानन्दन श्री अजय पुरोहित जी द्वारा किया
0 Comments