सीहोर क्लब टेनिस कोर्ट का कल लोकार्पण करेंगे कलेक्टर

सीहोर। आगामी 21 जनवरी दिन बुधवार को सुबह 7.30 बजे सीहोर क्लब के जीर्णोद्धार किये गए टेनिस कोर्ट का लोकार्पण जिला कलेक्टर एवं क्लब के अध्यक्ष श्री बालागुरु के. द्वारा किया जाएगा। क्लब के महासचिव शैलेंद्र पहलवान ने बताया कि यह क्लब लगभग 115 वर्ष पुराना है। पहले इस क्लब का नाम संस्थापक तत्कालीन पॉलिटिकल एजेंट डब्ल्यूएस डेविस के नाम पर रखा गया था। बाद में यह सीहोर क्लब के नाम से जाना जाने लगा। टेनिस कोर्ट का जीर्णोद्धार मध्यप्रदेश खेल विभाग के सौजन्य से दिल्ली की सिनकोट्स इंटरनेशनल कंपनी ने लगभग डेढ़ माह में किया है। यह कोर्ट अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप बनाया गया है। श्री पहलवान ने बताया कि सीहोर में राज्य स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट कराने के प्रयास किये जायेंगे।


Post a Comment

0 Comments