अस्पताल पहुंचे विधायक सुदेश राय कहा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखो मरीजो के प्रति डॉक्टरो की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे


सीहोर। रविवार को विधायक सुदेश राय जिला अस्पताल पहुंचे और विभिन्न निर्माण कार्यों सहित मरीजो को दी जा रही मेडिकल सुविधाओं का जायजा लिया। विधायक सुदेश राय के अस्पताल पहुंचने की जानकारी लगते ही मौके पर सिविल सर्जन यूके श्रीवास्तव भी पहुंच गए। अस्पताल के सभी सुरक्षा और स्वास्थ्य कर्मी वार्ड बॉय इस दौरान अपने काम में व्यस्त दिखाई दिये। विधायक सुदेश राय ने कहा कि सरकार के द्वारा सभी सुविधाएं जिला अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं नई बिल्डिंग का तोहफा भी मिल गया है। अस्पताल सभी मेडिकल सुविधाओं से लैस हो गया है। पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं मरीजो को अब किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। मरीजो के प्रति डॉक्टरों की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

विधायक सुदेश राय ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी, दवाई वितरण काउंटर, सर्जिकल वार्ड मेडिकल वार्ड किसान वार्ड आईसीयू इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्थान का अवलोकन किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। विधायक सुदेश राय ने अस्पताल इलाज करने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों विभिन्न वार्डों में भर्ती उपचार ले रहे मरीजो से भी चर्चा की और उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना की।विधायक राय के निरीक्षण के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments