साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस कार्यशाला का हुआ आयोजन पुलिस अधिकारियों ने जनता को साइबर अपराध से बचने के गुण सिखाए


सीहोर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए सीएससी एकेडमी संस्था द्वारा वीजा सी इस आर अंतर्गत आज साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस ट्रेनिंग का आयोजन ग्राम पंचायत भंडेली किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों, छात्रों और व्यवसायियों को ऑनलाइन साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

  कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया पर सावधानी, और डेटा गोपनीयता , ओटो डाउनलोड ब्लॉकिंग , ओटीपी गोपनीयता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। प्रतिभागियों को सुरक्षित पासवर्ड बनाने, संदिग्ध लिंक से बचने और साइबर अपराध की स्थिति में नेशनल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

     प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को प्रॉजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से साइबर सुरक्षा से संबंधित टेलीफिल्म दिखाई गई कार्यक्रम में वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से यह भी बताया गया कि छोटी-सी लापरवाही कैसे बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

कार्यक्रम के संचालन में वीं एल ई प्रदीप मेवाड़ा ने बताया कि साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

     कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि महेश वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन किया एवं लोगों को साइबर अपराध से बचने हुतु प्रेरित किया।

अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। आयोजन में बताया गया कि सीएससी ई गवर्नेंस आई टी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग योजना अंतर्गत भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जायेगें। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में पुलिस थाना बिलकिसगंज से महिला पुलिस आरक्षक प्रियंका श्रीवास्तव, सीएससी एकेडमी संचालक प्रदीप मेवाड़ा,ग्राम पंचायत भंडेली से सरपंच सीमा महेश वर्मा , आधार जब सुविधा केन्द्र संचालक दीपक शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर लक्की हाडा, कंप्यूटर वीडियोग्राफर वरुण, आशा कार्यकर्ता सरिता वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी वर्मा , कनीराम पटेल ,रामचंद्र वर्मा , बेनी प्रसाद मीणा, भगवत वर्मा, महेंद्र वर्मा, निखिल वर्मा, तनु सेन भावना वर्मा, दिव्या मीणा, रोशनी मीणा बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामीण जनों ने भाग लेकर साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की।



Post a Comment

0 Comments