सीहोर। रविवार को कार्यालय में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सुदेश राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 130वें एपिसोड को टेलीविजन पर देखा और सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी राज्यों की महत्वपूर्ण बातों और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक सुदेश राय ने कहा कि
मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर बार कार्यकर्ताओं को एक नई जानकारी,ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला प्रशिक्षण है। यह कार्यक्रम देश की राजधानी और प्रदेश की राजधानी से लेकर शहर और गांव तक के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा शक्ति ज्ञान का संचार करता है और देश के नागरिकों के लिए भी जानकारी से भरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
इस अवसर पर कार्यालय में राजकुमार गुप्ता, कन्हैयालाल मालवीय, रमाकांत समाधिया, गोपाल सोनी, सुदीप प्रजापति, अर्जुन सिंह, सुनील राय, समीर नानू सेन, विजय यादव, राजा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpeg)
0 Comments