नगर पालिका अध्यक्ष ने ली जलप्रदाय को लेकर बैठक नागरिकगणों को मिले पर्याप्त एवं स्वच्छ जल-प्रिंस विकास राठौर


सीहोर। नगर में पर्याप्त एवं स्वच्छ जल मिले इसको दृष्टिगत रखते हुए शहर में जहां भी गंदा पानी आ रहा है और व्यर्थ बह रहा है उसको लेकर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नगर में हर जगह पानी की पाईप लाईन चेक की जावे कि पाईप लाईन कहीं लीक तो नही है और यदि कहीं भी गंदा पानी आ रहा है, वहां पहुंचकर अधिकारी अवलोकन करे और जहाँ पर भी गंदा पानी आ रहा है या पानी व्यर्थ बह रहा है, उसका त्वरित निराकरण किया जावे, ताकि नागरिकगणों को स्वच्छ जल मिले और पानी व्यर्थ भी ना बहे। जल ही जीवन है, हमारा प्रयास है कि नगर के हर घर में पर्याप्त व स्वच्छ जल प्रदाय हो, साथ ही नागरिकणों से भी आग्रह है कि यदि कहीं भी पानी पाईप लाईन लीक नजर आवे या कहीं भी गंदा पानी आ रहा हो, तत्काल वार्ड पार्षद को सुचित किया जावे ताकि पाईप लाईन को दुरूस्त किया जा सके ताकि सभी को साफ-सुथरा पानी मिले।

इस हेतु एक टीम भी गठित की गई। टीम का प्रभारी विजय कोहली एवं सह प्रभारी वैभव लोहानिया एवं राजेन्द्र गुप्ता को बनाया गया है। बैठक में उपस्थित सुदीप व्यास, मांगीलाल मालवीय, प्रदीप गौतम, कमलेश राठौर, आशीष गेहलोत, लोकेंद्र वर्मा, कमलेश कुशवाह, घनश्याम यादव आदि ने उचित परामर्श दिया। 


Post a Comment

0 Comments