अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह ने राजस्व न्यायालयों का किया निरीक्षण एसआईआर के संबंध में दिये निर्देश


सीहोर, 26 दिसम्बर, 2025   अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह द्वारा राजस्व न्यायालय अनुविभाग बुधनी, तहसील बुधनी तथा टप्पा तहसील शाहगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राजस्व न्यायालयों में आम नागरिकों से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा करते हुए अनावश्यक विलंब को रोका जाए तथा कार्यवाही में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के अंतर्गत मतदाता सूची प्रशिक्षण संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनमैप मतदाताओं को समय पर नोटिस जारी कर दावा आपत्ति प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में मतदाताओं की पूरी मदद की जाये। यह सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी पात्र उम्मीदवार का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं।

Post a Comment

0 Comments