सीहोर। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 2.0 अंतर्गत मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती सर्जना यादव ने ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण कर पशु पालको को किया प्रेरित-सीहोर पशुपालक किसानों की आय दुगनी करने एवं दुग्ध उत्पादन में मध्य प्रदेश को अग्रणी पंक्ति में लाने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग मध्य प्रदेश द्वारा दुग्ध संपर्क क्रांति अभियान 2.0 ड्यूटी चरण दिनांक 17 दिसम्बर 2025 से जिले में प्रारंभ है। इसके अंतर्गत विभाग के अधिकारी कर्मचारी 5 से 9 पशु धारित पशुपालकों के घर-घर भेंट देकर उनसे सघन संपर्क कर संवाद स्थापित कर रहे हैं। जिसके अंतर्गत होने नस्ल सुधार एवं सेक्स सार्टेड सीमन का उपयोग,पशु पोषण एवं नियमित टीकाकरण डिवर्मिंग के बारे में जानकारी दी जा रही है इस अभियान के अंतर्गत आज जिले की मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सर्जन यादव ने भी विभाग के अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में जाकर भ्रमण किया एवं पशुपालकों को इस अभियान से जुडक़र लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। भ्रमण के दौरान ग्राम हीरापुर में विभाग के उपसंचालक डॉ.आर.पी.गौतम, जिला नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि चंद्राकर, जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिव्या डहारे, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी युवराज सिंह एवं सतीश वर्मा आदि विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 Comments