शासकीय सांदीपनि उमावि मनुबेन मंडी सीहोर में सृजन 2025 का आयोजन हुआ।


जिला स्तरीय सांदीपनि विद्यालय मनुबेन मण्डी सीहोर में दिन-बुधवार, को सृजन कार्यक्रम-2025 मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा उनके अभिभावको को प्रदर्श, शिक्षण सहायक सामग्री एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा उनके द्वारा ली गयी विभिन्न सीखों एवं शिक्षण विधियों, प्रिंटरिच वातावरण के माध्यम से शाला स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री दीपा कीर, आवासीय खेलकूद विद्यालय के प्राचार्य श्री आलोक शर्मा मुख्य आतिथ्य में एवं संस्था प्राचार्य श्री दीप सिंह राठौर की उपस्थिति में किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षक श्री विजय वर्मा द्वारा सृजन कार्यक्रम के बारे में तथा प्राचार्य श्री राठौर द्वारा संस्था की प्रगति का प्रतिवेदन तथा नवीन विद्यालय भवन के निर्मांण की स्थिति के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले, सर्वाधिक उपस्थिति वाले, ओलंम्पियाड में चयनित विद्याथियों एवं खेलकूद, सांस्कृतिक चित्रकला, निबंध-लेखन प्रतियोगिता इंस्पायर अवार्ड योजना आदि में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं में शत्प्रतिशत् परीक्षा परिणाम लाने एवं अपने सर्वागींण विकास करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया व पालको की अत्यधिक उपस्थिति व सक्रिय भागीदारी की सराहना की गयी। पालको द्वारा भी विद्यालय की प्रगति व गतिविधियों एवं छात्र-छात्राओं की उपलब्धि के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपप्राचार्य श्री प्रकाश सगवालिया, प्र.अ.माध्यमिक व प्राथमिक विभाग श्रीमती रेखा रानी सिंह व श्रीमती रेखा चौहान सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ की उपस्थिति सराहनीय रही, कार्यक्रम का सफल संचालन श्री माधव यादव माध्यमिक शिक्षक द्वारा किया गया।


Post a Comment

0 Comments