.jpg)
सीहोर, 24 दिसम्बर, 2025 राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सभाकक्ष सीहोर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग सीहोर श्री योगेश दत्त शुक्ला, सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग सीहोर श्री सामेन्द्र सक्सेना, सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग सीहोर श्रीमती पूजा खनूजा, प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आकाश चंदेल, लोक सेवा प्रबंधक श्री विजय वामकले सहित उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करने वाले विभिन्न विभागों के प्रमुख एवं जिले के उपभोक्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के अंतर्गत बनाए गए नवीन प्रावधानों एवं उपभोक्ताओं के अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उपभोक्ता न्यायालय में वाद दाखिल करने हेतु ई-दाखिल ऑनलाइन शिकायत प्रणाली तथा तकनीकी प्रक्रियाओं से आमजन को अवगत कराया गया, जिससे उपभोक्ता जागरूक होकर डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर सकें। शासन निर्देशानुसार आयोजन की थीम “डिजिटल न्याय के साथ सक्षम और त्वरित निष्पादन” रखी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नापतौल, हथकरघा, पंचायती राज, लोक सेवा प्रबंधन एवं खाद्य विभाग द्वारा गरिमापूर्ण एवं भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
0 Comments