सीहोर । सीहोर जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर CPR/BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) की आसपास के निवासियों, ढाबा संचालकों एवं दुकान संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा व राहवीर योजना की जानकारी दी गई। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय भोपाल (मध्य प्रदेश) के आदेशानुसार आज दिनांक 24-12-2025 को पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ एवं डॉ. धर्मेन्द्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार मालवीय
के संयुक्त नेतृत्व में सीहोर यातायात पुलिस एवं DBCPL द्वारा हाईवे पर सीहोर जिले के अंतर्गत एमपी आरडीसी के 07 ब्लैक स्पॉट लसूडिया परिहार जोड़, सैकड़ाखेड़ी जोड़, बिलकिसगंज जोड़, जत्ताखेड़ा जोड़, अमलाहा, कोठरी, चाचारसी जोड़ पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की किस प्रकार से मदद की जाए व उनको अस्पताल भेजने में क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए के संबंध में वहां पर रहने वाले आसपास के व्यक्तियों, ढाबा संचालकों, दुकान संचालकों को CPR/BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट)की ट्रेनिंग दिलवाई गई जिससे सड़क दुर्घटना में होने वाले घायलों को अति शीघ्र प्राथमिक उपचार मिलने से घायलों की जान बचाई जा सके एवं सभी ब्लैक स्पॉट एवं तिराहों/चौराहों पर राहगीरों व वाहन चालकों को पंपलेट, पोस्टर एवं स्टीकर वितरित कर यातायात जागरूकता संबंधी अभियान चलाया गया एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही राहवीर योजना के संबंध में भी राहगीरों एवं दुकानदार, ढाबा संचालकों को जानकारी दी गई एवं वाहन चालकों से हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की गई | इस प्रकार इस यातायात जागरूकता अभियान में एमपी आरडीसी के 07 ब्लैक स्पॉट पर 150 से अधिक लोगों को CPR/ BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट)की ट्रेनिंग दी गई एवं लगभग 1500 से अधिक पंपलेट, पोस्टर, स्टीकर वितरित किए गए | इस प्रशिक्षण एवं यातायात जागरूकता अभियान में DBCPL एवं यातायात पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा|

0 Comments