सीहोर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, संसद की विभिन्न महत्वपूर्ण स्थायी समितियों के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता के रूप में आजादी के बाद भारत की घरेलू और विदेश नीति को आकार देने में एक सक्रिय भूमिका निभाई। पौखरण परमाणू विस्फोट कर उन्होने दुनिया को चौका दिया था। पाकिस्तान को कारगिल युद्धा में करारा जबाव पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने हीं दिया था। लाहौर बस यात्रा से अटलजी ने शांति का संदेश भी दुनिया को दिया था। वाजापेई राजनीति के क्षेत्र में चार दशकों तक सक्रिय रहे उक्त बात भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं,उन्होने कहा कि अटलजी लोकसभा में नौ बार और राज्यसभा में दो बार चुने गए जो अपने आप में ही एक कीर्तिमान है।
गुरूवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में भूथ स्तर पर हर्षोउल्लास से मनाई गई। प्रमुख कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा ने अटल चौराहे पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा,विधायक सुदेश राय नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने भाजपा जिला कार्यालय में अटल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने हीं देश को सुपर पावर बनाने का कार्य किया है देश में उद्योगों की का्रति भी अटल के कार्यकाल में शुरू हुई है प्रधानमंत्री सड़क योजना से प्रदेश के सभी गांव मुख्य सड़क से जुड़ गए है। प्रधानमंत्री अटलजी ने ही अयोध्या में कारसेवा का शुभारंभ किया था और श्रीराम मंदिर हमारे सामने है। नगर पालिका अध्यक्ष पिं्रस राठौर ने कहा कि अटलती के भाषण कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य करते थे अटलजी ने नगरीय प्रशासन नगर पालिकाओं को भी अनेक अधिकार दिए थे जिन को लाभ आज देश की जनता को मिल रहे है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहन चौरसिया, अशोक सिसोदिया जिला महामंत्री रवि नागले, राजकुमार गुप्ता, विपिन सास्ता, सुदीप प्रजापति, नरेन्द्र राजपूत, लखन चौरसिया, लोकेंंद्र वर्मा, विजेंद्र परमार, गोपाल सोनी, आशुतोष त्यांगी, अशीष पचौरी, रोहित यादव, अजय पाल, गौतम, रवि पारे, ब्रजमोहन सोनी, राहुल राय, हरीश राठौर, गगन नामदेव, नीरज जाटव,अर्जुन राठौर, कमलेश राठौर, राजेश परिहार, सागर सिंह ठाकुर, प्रदीप बिजोरिया, सुनील राय, सत्तम राठौर, समीर सेन सहित समस्त महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सीमा परिहार, सागर सिंह ठाकुर, पुष्पलता राठौर, मनोरमा शर्मा, प्रेमलता राठौर,सीमा सक्सेना

0 Comments