प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में रोजगार-स्‍वरोजगार मेला आयोजित रोजगार मेले में किया गया 287 आवेदकों का हुआ प्राथमिक चयन

 



सीहोर, 09 दिसम्बर, 2025  युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में युवा संगम रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में 401 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया तथा कंपनियों द्वारा 287 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले में स्वरोजगार विभागों द्वारा अनेक योजनाओं के तहत हितग्राहियों के प्रकरण स्वीकृत कर प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवेदकों का मेडिकल परीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने युवाओं से कहा कि इस मेले मे विभिन्न क्षेत्रों की अनेक कम्पनिया नियुक्ति करने आई हैं, उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए । उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएं जाये। रोजगार मेले में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, लीड बैंक अधिकारी श्री जयदीप भट्टाचार्य, प्रभारी रोजगार अधिकारी श्री स्वप्निल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments