सीहोर। मंगलवार 9 दिसम्बर को शासकीय माध्यमिक शाला महुआखेड़ी तकीपुर में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव द्वारा जनभागीदारी शिक्षक एसएमसी ग्रामवासी द्वारा लगभग एक लाख इक्कीस हजार रूपये की लागत से शाला का मुख्य द्वार बनाया गया एवं आईटीसी सुनहरा कल सीपा संस्था के सहयोग से आर.आर.उईके डीपीसी के मार्गदर्शन में लगभग तीन लाख पच्चीस हजार रूपये की लागत से बाउण्ड्री बाल का निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ। मुख्यद्वार व बाउण्ड्री बाल का कार्य पूर्ण होने पर मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शाला में किये गये कार्यों जिसमें माँ की बगिया, प्रिन्ट समृद्ध वातावरण, लायब्रेरी, चलित पुस्तकालय, खेल सामग्री, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, लर्निंग कार्नर, जैविक खाद, नर्सरी, स्वच्छता एवं अध्यापन कार्य का जिला पंचायत सीईओ श्री सर्जना यादव द्वारा निरिक्षण भी किया गया एवं बच्चों के साथ मिड डे मिल में स्वादिष्ट भोजन भी किया। तत्पश्चात शाला परिसर में पौधे रोपित भी किये गये। श्रीमती यादव ने अपने उद्बोधन में शाला स्तर पर किये गये कार्यों की प्रसंशा करते हुए शाला की स्वच्छता टीम एवं अध्यापन कार्य एफएलएन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये एवं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एंव शाला परिवार की भूरी-भूरी प्रसंशा की। इस मौके पर एमडीएम प्रभारी श्रीमती मधुलिका जोशी, सीपा संस्था से नारायण सिंह परमार, देवेन्द्र ठाकुर, जयदीप, शिक्षक सतीष त्यागी, गोवर्धन सिंह, प्रार्थना गुप्ता, सरिता ठाकुर, साक्षी पालिवाल, विनोद गुप्ता, राजेन्द्र परमार, चन्दर वर्मा, सचिव राकेश, बबलु मेवाड़ा, सूरजसिंह, राजाराम, माखन सिंह, राजेश परमार, सतीष, सुरेश (गब्बर), शिव प्रसाद, दीपसिंह, राजकुमार, कालुराम भारती, संगीता, बरसा भारती, फूल कुंवर, रसोईये नर्बदी बाई, अयोध्या बाई, आरती, पारस बाई सहित बच्चों के पालकगण ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 Comments