सीहोर। हाऊसिंगबोर्ड रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण में शुरु से ही अनीयमित्ताऐं हो रही है। दोनों तरफ सर्विस रोड की मांग को लेकर भी विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किये गये हैं और साथ ही अमरण अनशन भी हुआ है। अब इसी को लेकर कॉलोनी वासियों द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद मनोज गुजराती द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर को एक पत्र लिखा है। जिसकी प्रतिलिपि सीएमओ नगर पालिका को भी दी गई, जिस पर सीएमओ द्वारा सहायक यंत्री को रास्ता खुलवाये जाने हेतु कलेक्टर महोदय को पत्र लिखने व आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। । उक्त पत्र में उल्लेखित किया गया है कि नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रं. 21 के अन्तर्गत पं. दीनदयाल नगर, हाऊसिंगबोर्ड कॉलोनी फेस-2, श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर, संतोष नगर, कृष्णा नगर इत्यादि कॉलोनिया में लगभग पांच हजार लोग निवास करते हैं, जिनसे नगर पालिका सम्पत्ति कर, जल कर इत्यादि कर की वसूली करती है। जिसकी जानकारी सुचना के अधिकार में पत्र क्रं. 9022 के माध्यम से दी गई है।
उक्त वर्णित कॉलोनियों के निवासियों का आवागमन का एक मात्र रास्ता जो पुराने भोपाल-सीहोर हाईवे पर निकलता था। इस रास्ते को ब्रिज कार्पोरेशन द्वारा विगत दिनों से बंद कर दिवार खड़ी कर दी गई है। जिससे आवागमन का मुख्य रास्ता पूर्णत: बंद कर दिया गया है।
सूचना के अधिकार में दिनांक 27/10/2025 को नगर पालिका कार्यालय, सीहोर से ब्रिज निर्माण सम्बंधी अनुमति की जानकारी मांगी गई थी, तत्सम्बंध में दिनांक 14/11/2025 को पत्र जारी कर पत्र क्रं. 877 के द्वारा जानकारी दी गई है कि ब्रिज कार्पोरेशन को अनुमति जारी नही की गई है।
श्री गुजराती ने बताया कि ब्रिज कार्पोरेशन द्वारा लगभग अठ्ठाईस करोड़ की लागत से बन रहे ब्रिज निर्माण सम्बंधि कोई भी विधिवत अनुमति प्राप्त नही की गई है, इसलिये अवैधानिक रूप से इन कॉलोनियां का रास्ता बंद कर दिया गया है, जिस पर नगर पालिका द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। मनोज गुजराती ने बताया कि यह सार्वजनिक रास्ता नगर पालिका के स्वत्व व क्षेत्र का है, जो कि वार्ड क्रं. 21 में आता है। उक्त सार्वजनिक रास्ते को बंद करने से पूर्व नगर पालिका से अनुमति क्यों नही ली गई। अब जबकि अनुमति नही ली गई है तो वह आवेधानिक है, तत्तसम्बंध में सम्बंधित विभाग व निर्माण ऐजेन्सी पर कार्यवाही की मांग भी की गई है। साथ ही उक्त सार्वजनिक मार्ग से दिवार हटाकर रास्ता खोलने की मांग की गई है।

0 Comments