सीहोर। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आव्हान एवं परमानंद डेहरिया राष्ट्रीय सचिव प्रांताध्यक्ष के निर्देश अनुसार 02 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में एफआईआर की प्रतियां जलाकर रोष प्रगट करते हुए दर्ज एफआईआर को वापिस की मांग मध्यप्रदेश के कर्मचारीयो ने की।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 25 नवंबर 2025 को संवैधानिक महारैली नई दिल्ली के जंतर-मंतर में पुरानी पेंशन बहाली,टेट की अनिवार्यता समाप्त एवं निजीकरण,निगमीकरण की समाप्ति को लेकर देश व्यापी शांति पूर्वक प्रदर्शन किया गया।
जिसकी नियमानुसार अनुमति ली गई थी,अधिक संख्या का हवाला देकर दिल्ली पुलिस प्रशासन द्वारा नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय वरिष्ठता उपाध्यक्ष श्री सुखजीत सिंह सहित अन्य तीन श्री विजेन्द्र सिंह धालीवाल, श्री रूपेश कुमार,श्री सर्वजीत सिंह पदाधिकारियों पर विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिसमें बताया गया पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रदर्शन में नियमों की अनदेखी की गई।
इस बात लेकर देश भर के कर्मचारियों में भारी रोष है, क्योंकि अपने अधिकार के लिए शान्ति पूर्ण तरीके से बात कहने का अधिकार देश के कर्मचारियों को हैं।
सरकार और प्रशासन से इस कार्यक्रम की नियमानुसार अनुमति ली गई और प्रदर्शन शान्ति पूर्ण तरीके से निर्धारित स्थान व समय पर किया गया।
कर्मचारी का पुराना पेंशन संवैधानिक अधिकार है जिसके लिए विगत 15 वर्षों से निरंतर आन्दोलन जारी है। किन्तु सरकार द्धारा कर्मचारियों की मांग नहीं मानी जा रही है कर्मचारी अपने भविष्य की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। एफआईआर के विरोध में विजय कुमार बंधु राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश व्यापी एफआईआर की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
02 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे मध्यप्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर एफआईआर की कापी जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भोपाल सम्भाग के सीहोर जिला मुख्यालय के आष्टा बस स्टैंड पर एनएमओपीएस पदाधिकारीयो पर दर्ज एफआईआर वापस लो, अटक से कटक तक, कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक हैं और सभी एनएमओपीएस कर्मचारी एक हैं, साथ साथ हैं। हमें पुरानी पेंशन चाहिए। एनपीएस, युपीएस वापस लो।
एक देश एक पेंशन ओपीएस लागू हों। हम अपना अधिकार मांगते नही किसी से भीख मांगते। जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है।
इस अवसर पर बाबू लाल मालवीय प्रांत संयोजक, बद्री प्रसाद मालवीय एनएमओपीएस भोपाल सम्भाग मीडिया प्रभारी, सवाई सिंह परिहार संभाग/जिला अध्यक्ष, जीवन सिंह ठाकुर जिला संयोजक , मनीष सारसिया, संजय श्रीवास्तव जिला महा सचिव , राजेश गुनावदिया जिला सचिव, लखन सिंह ठाकुर ब्लॉक संयोजक आष्टा, मदन परमार ब्लॉक अध्यक्ष आष्टा, मुबारिक खान जिला प्रचार मंत्री, हेमराज पोलाया, विक्रम सिंह मालवीय, राजपाल गुर्जर, एस एस भटोनिया , रोहित मालवीय, जीवन सिंह ठाकुर, श्री जोश प्राचार्य, रतन सिंह अजनेरिया ममता यादव, ताजवर वहाब, कल्याण सिंह परमार जिला संगठन मंत्री, गोपाल सिंह ठाकुर, अके सिंह ठाकुर , बाबू लाल बड़ोंदिया सचिव, गनपत सिंह वर्मा, अशोक चौहान, जय वर्मा, बी पी बकोरिया ,किरण वर्मा , सुनीता मालवीय, सीमा सिद्धकी, सहित जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों सहित मध्यप्रदेश के अन्य विभाग के कर्मचारी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एफ आई आर के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया।
उपस्थित सभी साथियो का आभार। आप सभी अपने हक अधिकार के लिए हमेशा यूँ ही तैयार रहे। हम सब मिलकर पुरानी पेंशन लेकर रहेंगे। मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।


0 Comments