सीहोर। ग्राम पंचायत चन्देरी अन्तर्गत रहवासी घुमक्कड़ आदिवासी समाज के महिला पुरुष मंगवार को जनसुनवाई में पहुंचे और आवेदन के माध्यम से गुहार लगाई कि हम लोग पूर्वजों के समय से कच्चे घर बनाकर खेती कर हमारे परिवार का भरण पौषण करते चले आ रहे हैं, परन्तु उद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने हेतु हम सब की जमीन छीन ली गई और अब जहाँ पर रह रहें हैं, वहाँ पर भी कुआ नुमा बड़े-बड़े गड्डे कर मुरम ले जाई जा रही है, जिसमें कई बार हमारी मेवशी गिर कर जख्मी हो गई। हाल ही में पोकलेन व जेसीबी लेकर आये और हमारा पीने के पानी का एक मात्र सहारा शासकीय बोर को तोड़ कर गड्डे खोदे जाने की भरसक कोशिश की जा रही है। हमें डर है कि यह लोग हमारे कच्चे घर भी तोडक़र बड़े-बड़े गड्डे कर मुरम ले जायेगें।
यह कि हमारा भरण पौषण का एक मात्र सहारा हमारी जमीन तो पहले ही छीन ली गई, अब हम लोग जैसे-तैसे मेहनत मजदूरी कर कच्चे घरों में रहकर गुजरबसर कर रहे है, तो अब हमारा जीना इन लोगों ने दुश्वार कर दिया है। हम मना करते हैं तो हमारे ऊपर जेसीबी चढ़ाने की कोशिश की जा रही है। हमारे साथ जानवरों जैसा बरताव किया जा रहा है।
निवेदन किया गया है कि हमारे घरों को तोडक़र हमें बेघर नही किया जावे और ना ही हमारे पीने के पानी का एक मात्र सहारा शासकीय बोर ना तोड़ा जावे, हमारे घर के आजू-बाजू किये जा रहे बड़े-बड़े गड्डों पर प्रतिबंध लगाये जाने की कृपा करें ताकि हम गरीब लोग हमारा जीवन यापन कर सकें। इस मौके पर राजु, बाबु, भगवत, गुलाब, मांगीलाल, नन्दराम, चन्दर, शेरसिंह, बिहारी, राहुल, किशन, प्रहलाद, हिरालाल, मनोहर, गुलाब, रामु, कुन्दन, भागवती, धर्मेन्द्र, करण, मुकेश, दिनेश सन्जु, दरियाव, विनोद, छीताराम, पार्वती, बसंती, ललता, सीमा सहित आदिवासी घुमक्कड़ समाज के लोग उपस्थित रहे।

0 Comments