सीहोर । भारतीय जनता पार्टी सीहोर जिला संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा द्वारा प्रितेश राठौर को भाजपा जिला कार्यसमिति में जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
प्रितेश राठौर वर्ष 2011 से निरंतर भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन से जुड़े हुए हैं तथा विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आ रहे हैं। संगठन ने उनकी कार्यक्षमता, समर्पण एवं मीडिया प्रबंधन में अनुभव को दृष्टिगत रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है।
पूर्व में श्री राठौर को वर्ष 2024 में भाजपा सीहोर द्वारा जिला कार्यसमिति में जिला मंत्री, वर्ष 2021 में भाजपा सोशल मीडिया विभाग, सीहोर के जिला संयोजक, वर्ष 2015 में भोपाल लोकसभा सांसद माननीय श्री आलोक संजर जी द्वारा सांसद प्रतिनिधि, तथा वर्ष 2013 में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कार्यालय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे वर्ष 2011 में भाजयुमो में मंडल उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री एवं शास पीजी कॉलेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे हैं।
वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश भाजपा के “सशक्त” अभियान अंतर्गत सीहोर जिले के सभी 19 मंडलों में बूथ वक्ताओं को प्रशिक्षण देने तथा वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
श्री राठौर ने इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, मूल्यों एवं संगठनात्मक अनुशासन को आत्मसात करते हुए सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं ईमानदारी से करेंगे।

0 Comments