दो दिवसीय जिला ओपन वेट चैंपियशिप सम्पन्न पुरुष वर्ग में सौरभ परमार व महिला वर्ग में अनुष्का शिवहरे रहे ओपन वेट चैम्पियनशिप विजेता


सीहोर। जिला कुश्ती संघ एवं सहयोगी संस्था नगर पारिषद के तत्वावधान में दिनांक 28 दिसम्बर को स्थानीय आवासीय खेलकूद परिसर में दो दिवसीय जिला ओपन वेट चैंपियशिप आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर एवं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा वरिष्ठ नेता सन्नी गौरव महाजन, आवासीय स्कूल प्राचार्य आलोक शर्मा जिला खेल अधिकारी अताउल्लाह खान, तुलसीराम सेन, जिला कुश्ती संघ सचिव प्रदीप वशिष्ट, नगर अध्यक्ष पप्पू धाडी, मध्य प्रदेश कुश्ती संघ सचिव सुरेश यादव, गोविंद गुर्जर की विकास यादव, केजेश यादव, कोच लोकेश परमार, प्रभात मेवाड़ा, गोविंद पहलवान, विष्णु प्रसाद परमार, राजेंद्र परमार, राजू पहलवान, कल्लू पहलवान, मनीष परमार, जमशेद पहलवान, प्यारे पहलवान, राजेश पहलवान, अर्जुन पहलवान कोठारी, शंकर सम्राट, निर्णायक कमेटी विश्वामित्र अवॉर्डी शाकिर नूर कोच साहब,विक्रम अवॉर्डी फातिमा बानो, अब्दुल उमेर ,दीपक वैष्णव, संजय कर्मा, मंजू प्रजापति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ बजरंग बब्बा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष विनय भटेले के द्वारा पुष्पहारों एवं स्मृति चिन्ह भेट कर किया गया।

प्रतियोगिता में सौरभ परमार सीहोर जिला ओपन वेट चैम्पियन रहे साथ ही विराज पहलवान, राज पहलवान, मोहित ठाकुर, कुणाल कुशवाह, गोलू वर्मा, रूपेश वर्मा, पृथ्वीराज ठाकुर, आरती भदोरिया, अनुष्का ने अपने-अपने वेट में चैंपियन रहे। उप विजेता पहलवान वैदिक चौहान, निखिल वर्मा, राजा, हिमांशु राठौर, सार्थक ठाकुर, तुषार, मोहन, मानस, सुहानी ठाकुर, महेंद्र वर्मा, नेहा, रिशा, संस्कार, सुमित, मोहित, दीपक, देवांश, छोटू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में अनुष्का शिवहरे बुधनी ओपन वेट चैम्पियन रही। सभी विजेताओं को नगर पुरुस्कार व शील्ड से पुरुस्कृत किया गया। अतिथियों द्वारा सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाऐं एवं बधाई दी। अंत आभार जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष सचिव प्रदीप वशिष्ट द्वारा व्यक्त किया गया।



Post a Comment

0 Comments