मीना समाज सेवा संगठन की बैठक सम्पन्न 4 जनवरी को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील


सीहोर। सीहोर जिला मुख्यालय के ग्राम झरखेङा स्थित श्याम जी की कुटिया पर मीणा समाज सेवा संगठन की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं मीनेष भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामनिवास रावत, मानसिंह रावत, महेंद्र सिंह मीणा, पूर्व एसडीओपी भगवान सिंह मीणा भोपाल का मीना समाज सेवा संगठन जिला अध्यक्ष घनश्याम पटेल एवं युवा अध्यक्ष विष्णु मीणा ने अतिथियों का साफा बांधकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। रामनिवास रावत ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी स्वजातीय बन्धुओं को एक जुट होने की अत्यंत अवश्यकता है, हम सब संगठित रहेगें तो ही समाज का उत्थान हो सकेगा। घनश्याम पटेल ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को मिटाना होगा और शादियों में डीजे शराब और नुक्ता प्रथा को बंद करने का भी आह्वान किया। विष्णु मीणा ने सभी युवाओं से नशे से दूर रहने, संगठित रहने की बात कही।

रामनिवास रावत ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आगामी दिनांक 4 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थि होवें। बैठक में प्रमुख रूप से

युवा प्रदेशाध्यक्ष योगेश पटेल, महामंत्री अमरसिंह, सन्तोष मीणा, मानसिहँ रावत, लीलेन्द्र मारण, महेन्द्र सिंह मीणा, पुरुषोत्त मीणा, प्रेमकिशोर मीणा, ब्रजकिशोर मीणा, रेखा पचवारिया, राजेश मीणा, रमेश मीणा, सरपंच रमेश मीणा, पूर्व सरपंच, पर्वत सिंह मीना, जनपद सदस्य राकेश मीना, विजय मीणा, परमानन्द मीना, मोहन सिंह, सुनील मीना, रामकृष्ण, श्याम मीना, मुरारी लाल, लखनलाल, रबिंद्र मीना, दिपक मीना, समाज के वरिष्ठ नारायण सिंह, परमानन्द, गंगाराम, भैया लाल मीणा, रामेश्वर मीणा, हेम सिंह मीणा, ओमप्रकाश मीणा, अशोक पटेल सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बन्धु उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments