चर्च मैदान पर पूर्व पीएम अटल की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए, आज खेंला जाएगा सीहोर बाइज-सीहोर चिल्ड्रन के मध्य मैच


सीहोर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के चर्च मैदान पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आठ टीम शामिल है।

शनिवार को दूसरे दिन 2 मैच खेले गए जिसमें पहला मैच सीहोर चिल्ड्रन विरोध सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर चिल्ड्रन 1-0 से विजय रही सीहोर चिल्ड्रन की तरफ से राजवीर ने एक गोल किया प्रतियोगिता में दूसरा मैच सीहोर गर्ल्स विरोध सीहोर रेड के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर गर्ल्स 2-0 से विजय रही सीहोर गर्ल्स की तरफ से मुस्कान ने एक गोल किया माया ने एक गोल किया खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त जिला फुटबाल संघ से कमलेश अग्रवाल, आनंद उपाध्याय, मनोज कन्नोजिया ने किया।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता में शनिवार को दो मैच खेले जाएंगे उसमें पहले में सीहोर बाइज विरोध सीहोर चिल्ड्रन के मध्य खेला जाएगा दूसरा मैच सीहोर क्लब विरोध सीहोर रेड के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 31 दिसंबर को खेला जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments