पद नहीं मिलने से डिपरेशन में भाजपा नेता,एक अस्पताल में भर्ती वरिष्टों ने दिया था भरोसा,कार्यकारिणी में नहीं दी जगह,लगा आघात


सीहोर। भाजपा के द्वारा जारी की गई जिला कार्यकारिणी की सूची भाजपा नेताओं के लिए मानप्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। सूची सार्वजनिक होने के बाद असंतुष्ठ भाजपा नेता जहां कुछ कहा नहीं पा रहे है तो वही कुछ नेता डिपरेशन के भी शिकार हो गए है। ऐसे हीं भाजपा नेता शहर के वार्ड नम्बर 6 के बूथ अध्यक्ष मनोज शर्मा को मंगलवार शाम परिजनों ने गंभीर मानसिक अवस्था में बस स्टेंड स्थित नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया है। अब प्रश्र उठता है कि कार्यकर्ताओं के लिए सदैव खड़े रहने वाले भाजपा नेता क्या अपने असंतुष्ठ बूथ कार्यकर्ता को मनाने हालचाल जानने नर्मदा अस्पताल पहुंचेंगे या फिर जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाने में मशगुल रहेंगे।


शर्मा के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिशानिर्देशन मेें भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के द्वारा जारी की गई नवीन जिला पदाधिकारियों के नामों की सूची के बाद शर्मा का स्वास्थ्य खराब होने लगा था। नर्मदा अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि गहरा सदमा लगने से इस प्रकार के हालात बनते है फिलहाल शर्मा का उपचार किया जा रहा है। अब प्रश्र उठता है कि कार्यकर्ताओं के लिए सदैव खड़े रहने वाले भाजपा नेता क्या अपने असंतुष्ठ बूथ कार्यकर्ता को मनाने हालचाल जानने नर्मदा अस्पताल पहुंचेंगे या फिर जिलाध्यक्ष का जन्मदिन मनाने में मशगुल रहेंगे।


अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता मनोज शर्मा का कहना है कि उन्होने भाजपा के लिए सदैव समर्पित होकर कार्य किया है भाजपा के वरिष्ठ स्थानीय नेताओ के निर्देशों का पालन किया है। केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का आशिर्वाद भी प्राप्त हुआ है। विधानसभा चुनाव एवं नगर पालिका चुनावों के मध्य तनमनता से कार्य किया है। भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में भी हमेशा सम्मिलित रहा हुं। वरिष्टजनों ने बढ़ा पद दिलाने का आश्ववन दिया था इस के बाद भी जिला कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया जाना मेरे साथ अन्याय जैसा है। सूची जारी होने के बाद किसी ने भी मेरा कॉल रिसीव नहीं किया। इस के बाद भी में हमेशा भाजपा के लिए समर्पित रहुंगा और वरिष्ठजनोंं के निर्देशों का पालन करता 


Post a Comment

0 Comments