पढ़ाई तुलनात्मक रूप से करें और रटने की बजाय कॉन्सेप्ट समझने पर ध्यान दें - तहसीलदार डॉ सिंह तहसीलदार डॉ सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई मौद्रिक नीति


सीहोर, 06 दिसंबर, 2025   सीहोर तहसीलदार डॉ अमित सिंह ने टाउन हॉल स्थित शासकीय लाइब्रेरी में संचालित यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निशुल्क कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें किसी भी विषय को तुलनात्मक रूप से पढ़ना चाहिए जिससे कि वह विषय हमें ज्यादा लंबे समय तक याद रहे। उन्होंने कहा कि हमें रटने की बजाय समझने पर ध्यान देना चाहिए।

 उन्होंने विद्यार्थियों को मौद्रिक नीति के साख नियंत्रण के उपकरणों जैसे की CRR, SLR, रेपो रेट और बैंक रेट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इनमें अंतर भी स्पष्ट किया। उन्होंने इन टूल्स से दैनिक जीवन पड़ने वाले प्रभाव को भी स्पष्ट किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लासेस में आयोजित साप्ताहिक टेस्ट में प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा मंजू गौर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

  उल्लेखनीय है कि सुभाष मानवता विकास समिति और आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा शिक्षा समिति द्वारा यह निशुल्क कोचिंग क्लास संचालित की जा रही है। इस शिक्षा रूपी पहल का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8225060993 एवं 9630226814 पर संपर्क कर सकते हैं। कक्षा में सुश्री नेहा माहेश्वरी, सुश्री नीतू लोधी, सुश्री कविता मंडावरिया, श्री हितिश दुबे सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



 



Post a Comment

0 Comments