सीहोर। स्वर्णकार समाज धर्मशाला में शिव शक्ति सांस्कृतिक महिला मंडल के द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय के सरंक्षक में समाजसेविका अरूणा सुदेश राय के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर शिव शक्ति सांस्कृतिक मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बैठक का शुभारंभ किया। सर्व सहमति से शिव शक्ति सांस्कृतिक मंडल की पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। सदस्यों की मांग पर शिव शक्ति सांस्कृतिक महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति सोनी को चुना गया। बैठक में भाजपा नेता शंकरलाल शर्मा,सेवा यादव और दीपक राठौर की विशेष उपस्थिति में आगामी 14 दिसंबर से सिंधी कॉलोनी मैदान पर आयोजित होने वाली श्रीमद भागवत कथा और भजन सांध्या की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
नवनियुक्त महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति सोनी ने बताया कि श्रद्धालुओं को भागवताचार्य सुश्री प्रज्ञा विष्णु प्रिया के द्वारा कथा श्रवण कराई जाएगी। कथा रोज दोपहर एक बजे से पांच बजे तक होगी। सिंधी कॉलोनी मैदान पर आगामी 21 दिसंबर तक श्रीमद भागवत कथा के अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रसिद्ध भजन गायक गोकुल शर्मा की भजन सांध्या का आयोजन भी होगा।
बैठक में प्रमुख रूप से शिवानी शर्मा, सुमन वर्मा ,श्यामा बाई ,सुनीता सिसोदिया, बब्बी लालूवानी, पूनम गोगिया, श्रद्धा अग्रवाल, संध्या बजाज, नूतन राठौर, रचना वर्मा, रमा सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, वंदना घाबी, पुष्पा सेन, रश्मि खैरा, निर्मल सोलंकी, आशा शर्मा, निकिता राणा, मनोरमा शर्मा, रजनी उपाध्याय, प्रतिभा अम्बर, अंजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सम्मिलित रही।

0 Comments