सीहोर। सेंट एंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीहोर की अग्रणी पहल छात्रों के इंजीनियर रिंग कौशल को बढ़ाने के लिए एवं रोबोटिक ज्ञान कुशलता बढ़ाने के लिए उत्कृष्ट अग्रणीय प्रयास सेंटेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने गर्व के साथ द विंची सोकरबट चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी की चैंपियनशिप 5 एवं 6 दिसंबर को 2025 को आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रिंस विकास राठौर नगर पालिका अध्यक्ष सीहोर एवं संजय सिंह तोमर जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर ने किया। प्रसिद्ध हस्तियां एवं वरिष्ठ जनों द्वारा छात्रों का उत्साह वर्धन किया गया। छात्रों के पालक भी छात्रों के कौशल को देखने के लिए उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में सीहोर के विभिन्न स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें ब्लू वर्ल्ड हाई स्कूल सेंट, मेरिज रेजिडेंशियल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं लुर्द माता कॉन्वेंट स्कूल शामिल थे। इस चैंपियनशिप की तैयारी इंटरनेशनल स्टीम रिसर्च के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इन वर्कशॉप में छात्रों को तकनीकी और इंजीनियरिंग स्किल रोबोटिक दक्षता रोबोट बनाना एवं कोडिंग संबंधित नॉलेज बल्कि ब्रांडिंग एवं लोगो डिजाइन भी छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया एवं विश्व में चल रहे है नए-नए आविष्कारों की जानकारी प्राप्त की। छात्रों ने कार्यक्रम में अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए रोबोट का प्रजेंटेशन भी दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए रोबोट को सभी ने सराहा एवं प्रशंसा की। यह प्रयास छात्रों के इंजीनियरिंग विकास के लिए सेंटेंस स्कूल का अग्रणीय प्रयास है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है, क्योंकि आज के विद्यार्थी भारत का उज्जवल भविष्य है। सिस्टर अलका प्रिंसिपल सेंटेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने दा विंची सोकरबट चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी की। उन्होंने कहा कि सीहोर की अगली पीढ़ी को ज्ञान एवं इंजीनियरिंग स्किल रोबोटिक स्किल कि जानकारी का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। जिससे छात्र-छात्राएं विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा के ज्ञान से सुसज्जित रहे। सिस्टर अलका ने सभी मुख्य अतिथियों व गणमान्य नागरिकों स्कूल स्टाफ एवं आए हुए छात्र-छात्रओं के पालकों का आभार व्यक्त किया एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के छात्र भारत का उज्जवल भविष्य है।


0 Comments