सीहोर। रविवार को मुरली रोड़ स्थित सर्व जाटव समाज की बैठक का आयोजन अम्बेडकर धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक श्री जसवंतसिंह कचनेरिया द्वारा की गई। जहां पर समाज उत्थान और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई। इसी के साथ ही धर्मशाला समिति अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की गई। जिस के लिए चुनाव की बात भी बैठक में रखी गई। वर्तमान अध्यक्ष नीरज जाटव द्वारा प्रस्ताव लाया गया कि मेरे कार्यकाल पूर्ण हो रहा है कोई सक्रिय व्यक्ति को धर्मशाला समिति का अध्यक्ष बनाने हेतु प्रस्ताव बनाया जाए। जाटव समाज के सभी लोगों ने सर्वसम्मति बनाकर धर्मशाला अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए सतेंद्र मंगरोलियों को जिम्मेदारी सौंपी। सर्व जाटव समाज के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से सतेन्द्र मंगरोलिया को जाटव समाज अम्बेडकर धर्मशाला समिति का अध्यक्ष चुना। समिति अध्यक्ष नियुक्ति के बाद सर्व जाटव समाज के लोगों ने नवनियुक्ति अध्यक्ष श्री मंगरोलिया का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति के सदस्य और समाज जन उपस्थित थे।

0 Comments