सीहोर। शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान गणेश की आरती की गई और उसके पश्चात यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।
रविवार को मंदिर की ओर से व्यास परिवार ने यहां पर मौजूद रितेश अग्रवाल, विशाल खत्री, गगन खत्री और कमलेश अग्रवाल आदि का सम्मान किया और कहाकि इस तरह के आयोजन से यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को आनंद की प्राप्ति होती है।
रविवार को सर्व प्रथम सुबह महाआरती का आयोजन किया गया था, इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे, करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चले इस भव्य भंडारे में करीब ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसादी प्राप्त की। इस मौके पर जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के पदाधिकारी गगन खत्री का कहना है कि शहर में भगवान गणेश का मंदिर और कुबेरेश्वरधाम मंदिर ने हमें देश में प्रसिद्ध दिलाई है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी मिले इसके लिए अग्रवाल और खत्री परिवार के सहयोग से हमारे द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था, भंडारे में बड़ी संख्या में अनेक समाज के लोगों ने प्रसादी का वितरण किया।

0 Comments